हाय अफ़सोस सो गए राहत*  *मोहब्बतों का तरफदार चला गया* - *निज़ामी* 
 उज्जैन से विजेन्द्र यादव 9826298138

*हाय अफ़सोस सो गए राहत* 

*मोहब्बतों का तरफदार चला गया* - 


 

उज्जैन: राहत इंदौरी का निधन एक इंसान नहीं बल्कि मोहब्बत और इंसानियत के चलते फिरते साहित्यिक आंदोलन का निधन है, क्यूंकि वर्तमान में इंसानियत की  इतनी बुलंद आवाज़ कोई दूसरी नहीं। 

     यह बात कलम आवाज़ इंटरनेशनल के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर अहमद रईस निज़ामी ने कही है। राहत इंदौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए निज़ामी ने कहा कि मुशायरों की दुनिया के शहंशाह राहत इंदौरी मंच पर जितने मुखर हुआ करते थे व्यक्तिगत संबंधों में उतने नरम मिज़ाज और सरल इंसान थे। मैं ने कार्तिक मेले के मुशायरों में और शहर के अन्य मुशायरों में जब जब भी उन्हें आमंत्रित किया उन्होंने हमेशा उज्जैन पधार कर उज्जैन वासियों का मान रखा। २०१८ में आचार संहिता के दौरान आयोजित मुशायरे में मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हमने नगर निगम की ओर से राहत इंदौरी का सम्मान किया। मुझे दुनिया के अनेक देशों में उनके साथ मुशायरों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। 


      निज़ामी ने राहत इंदौरी के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए प्रार्थना की है कि अल्लाह उनकी मगफिरत फरमाते हुए उन्हें जन्नत अता करे।