अजमेर के कोविड-19 प्रशासनिक ग्रुप में अश्लील पोस्ट से मचा हड़कंप ..आखिर क्यों

 


रिपोर्ट-गौरव यादव


देश मे कोरोनकाल के चलते अजमेर में प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रुप में चली अश्लील पोस्ट
अजमेर जिले में कोविड -19 की सूचनाओं के लिए प्रशासन के द्वारा सोशल साइट्स पर ग्रुप बनाया गया था।
इस ग्रुप के माध्यम से जिले में सभी कोरोना अपडेट्स पर नज़र रखी जाती है एवं सूचना दी जाती है इस ग्रुप में सभी अधिकारी जुड़े हुए और अहम बात यह कि इस ग्रुप में कई महिला आईएएस,आरएएस अधिकारी भी मौजूद है।
जिला प्रशासन के इस ग्रुप में 16 मई को अश्लील फोटो पोस्ट किया गया।
जिससे प्रशासन के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया।
इस ग्रुप में अश्लील फोटो की पोस्ट की कुछ स्क्रीन शार्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
यह ख़बर तेजी से फैलना शुरू हो गयी।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में अश्लीलता भरी पोस्ट  डालने वाला अजमेर कलेक्ट्री में कर्मचारी है और किसी अधिकारी का निजी सहायक है
अश्लील पोस्ट होते ही जिला पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर  हुए करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कही ओर ग्रुप एडमिन को कार्यवाही करने की बात की है दोषी व्यक्ति पर मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।
ग्रुप में इस अश्लील पोस्ट से महिला अधिकारीयो ने नाराजगी जताई है और कई अधिकारी इस ग्रुप से लेफ्ट हो गए है।
जिस ग्रुप में जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी जुड़े हुए ऐसे ग्रुप में अश्लील पोस्ट आना सोचने का विषय है।
इस ग्रुप में जिला कलेक्टर,सिटी मजिस्ट्रेट,पुलिस अधीक्षक,चिकित्सा अधिकारी भी जुड़े हुए है।